शाहबाद उपमंडल स्थित सरकारी बस अड्डे में कूलर बना गीजर तो पंखे बने शोपीस, अधिकारी बोले कूलर के लिए दानी सज्जन का है इंतजार, लोग बोले गर्म पानी से होती है असुविधाकुरुक्षेत्र का शाहबाद उपमंडल प्रदेश की राजनीति में एक अहम स्थान रखता है क्योंकि यहां पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी के अलावा दबंग खेल मंत्री सूरमा संदीप सिंह के गृह क्षेत्र के साथ-साथ शुगर फेड चेयरमैन रामकरण काला यहां से विधायक हैं लेकिन हालात बद से बद्दतर है देखे कुरुक्षेत्र के शाहबाद उपमंडल स्थित सरकारी बस अड्डे में कूलर बना गीजर तो पंखे शोपीस बने है भले ही लोग परेशान है लेकिन अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है अधिकारी कहते है कूलर के लिए दानी सज्जन का है इंतजार और पंखे खराब होना कोई खास बात नहींबस अड्डे पर महिला मनजीत कौर ने कहा कि वाटर कूलर तो नाम का है और इसमें ठंडे पानी की जगह गर्म पानी आता है जिससे लोगों को असुविधा हो रही है वहीं अड्डा इंचार्ज रामकुमार बड़ी शान से बताते हैं कि कूलर 17 साल पुराना हो गया है और सीजन में दो-तीन बार ठीक कर आते हैं लेकिन ज्यादा नहीं चलता है और पहले भी किसी संस्था ने लगवाया था अब भी किसी दानी सज्जन या संस्था का इंतजार है वहीं उन्होंने कहा कि पंखे भी खराब है और उसे भी ठीक करवाएंगे लेकिन जनाब सर्दियों पंखा ठीक करवाने में कूलर लगवाने का क्या फायदा होगा ?

Comments